World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस Essay, Quotes & Slogan: News

World Health Day:  विश्व स्वास्थ्य दिवस Essay in Hindi, Quotes & Slogan: True News India Blog.

World Health Day poster, image, picture, photo विश्व स्वास्थ्य दिवस Essay in Hindi, Quotes & Slogan True News India Blog
World Health Day Images, Poster, Picture, Photo.

World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जानते है कि किस कारण से हमारे जीवन मे शारीरिक परेशानी आती है और कैसे हम सेहतमंद रह सकते हैं।

नई दिल्ली: विश्व संस्था (World Health Organisation) द्वारा हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के रूप में भी मनाया जाता है। इस संस्था का मकसद लोगों को सेहत संबंधी शारीरिक परेशानी और कैसे अपने जीवन को सेहतमंद रखने के लिए जागरूक करना है। आज समाज में अनेक प्रकार स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां फैलती जा रही है।

यह बीमारियां दिव्यांगता का कारण भी बनती जा रही हैं। दिव्यांगता के कारण किसी भी परिवार में पारिवारिक परेशानियों भी बढ़ जाती है। अपनी सेहत का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है इसलिए आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हम खुद से कुछ वादे करें और कुछ शरीर को नुकसान पहुचाने वाली वस्तुओं से भी दूर रहने का प्रण करे। जब आप खुद से वादे करेंगे तो उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करने लगेंगे।

What is World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस क्या है ?: Essay in Hindi.


विश्व स्वास्थ्य दिवस क्या है (What is World Health Day) क्या है और यह क्यों मनाया जाता है। पहले हम इन सब के बारे में जान लेते है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 71 साल से मनाया जा रहा हैशारीरिक स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत करना इसका परम उद्देश्य है। एक कहावत भी है कि "एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग रहता है।"

इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है। अपने जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ जिम, योग, एक्सरसाइज और खेल-कूद ही नही होता है बल्कि, खाने पीने सम्बंधित चीज़ों पर भी लगाम लगाना जरूरी होता है। कहा भी जाता है कि 70 प्रतिशत स्वस्थ शरीर हमेशा अच्छी डाइट (खान-पान) को रखने से होता है। बाकी 30 प्रतिशत योग, एक्सरसाइज और जिम से भी होता है
आइए आज जानते है वो वादे जो हम खुद से कर अपनी अच्छी सेहतमंद रह सकते हैं।

World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस इन टिप्स से रखे अपनी सेहत का ख्याल.


1. आप अपने दिन की शुरुआत 2-3 ग्लास ताजा पानी पीकर करें। सुबह उठने के बाद कम से कम आधा लीटर पानी जरूर पीएं। पानी आपके मेटाबोलिज्म को तेज करता है। वही पानी आपके शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को मल-मूत्र के जरिए बाहर निकाल देता है। यह सब प्रतिदिन करने से आपके दिमाग को आराम महसूस होता है। इससे आपको पेट भरे होने का एहसास होता है, ताकि आप दिन में कम खाएं और अपना स्वास्थ्य सही रख सके।

2. आपनी रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा समय निकालकर प्रतिदिन रोज व्यायाम जरूर करें। जिम,योग,एक्सरसाइज या फिर सुबह-सुबह आधा घण्टा वॉक आदि करना से भी आपके स्वास्थ्य को 30 प्रतिशत फिट रहने में लाभ होता है।

3. जिम,योगा, एक्सरसाइज और वॉक करने से तो आपका शरीर 30 प्रतिशत सेहतमंद रहता ही है। लेकिन 70 प्रतिशत सेहतमंद आपका शरीर अच्छी डाइट को फॉलो करने से भी होता है। इसलिए सुबह-सुबह हेल्थी नाश्ता करें। नाश्ते में खूब सारा प्रोटीन और फैट लेना चाहिए। लंबे वक्त तक भूखे न रहें। अधिकतम 4 घंटे में जरूर कुछ खाते-पीते रहना चाहिए लेकिन नियमित रूप से अच्छा खान-पान ही करे। World Health Day.

4. एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए आराम यानि नींद भी जरूरी होती है। रोजमर्रा की भाग-दौड़ से कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अति आवश्यक होती है। क्योंकि जब आपका दिमाग शांत रहेगा तभी आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

Video Credit:- Art, Craft and Health.

5. शरीर को विटामिन-डी की भी जरूरत होती है। विटामिन-डी आपको सूर्य की किरणों से ही प्राप्त होता है। हर रोज इसलिए कम से कम आधा घंटा धूप में रहें। गर्मियों में ऐसा सुबह के समय करे।

6. नार्मल चाय से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ ही फैट बर्न करने में भी मदद करती है। यह सेहत के लिए अच्छी होती है।

यह भी पढ़े: World Health Day 2019 Health Tips.

7. सर्दियों में ड्राइ फ्रूट खाएं। वैसे ड्राई फ्रूट्स आप किसी भी मौसम में खा सकते हो क्योंकि इनमें फैट ज्यादा होता है और यह पोषण और स्वास्थ्य से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में मैगनीसियम, विटामिन ई, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को सेहतमंद रखते है।


World Health Day Quotes & Slogan in Hindi.

हेल्थ को दे पहला स्थान, तभी होगा बिमारियों का निदान।
योग और व्यायाम अपनाओ, खुद को स्वस्थ-निरोग बनाओ।
बेहतर जीवन की निशानी, स्वस्थ शरीर की सबने ठानी।
अच्छे स्वास्थ्य से है जीवन, बीमारी बना देती है दुर्गम।

World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस अगर आपको अपना शरीर स्वस्थ रखना है तो यह सब भुल कर भी ना करें।

1. शरीर को स्वस्थ रखना है तो तंबाकू और शराब का सेवन करने से बचेंशराब और नशीले पदार्थ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि यह हमारे शरीर में शुगर के स्तर और नींद के चक्र को भी प्रभावित करते हैं। जिसे से आपको शुगर और अन्य प्रकार की बीमारियां भी हो सकती है।

2. ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स यानी किसी भी तरह के कोल्ड ड्रिंक पीने से दूर रहें। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की जगह आप ताजा जूस, फल और सब्जियां, स्प्रॉट्स का सेवन करें। ऐसा करने से आपकी अच्छी सेहत रहेगी। World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस .

3. जंक फूड का उपभोग कम से कम करें। प्रोसेस्ड जंक फूड में बहुत कम फाइबर, प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जबकि इनमें ऐसे तत्वों की भरमार होती है, जो आपको बीमार कर सकते हैं। जंक फूड्स से दूर रहे।

4. ज्यादा पेनकिलर ना ले, अगर लेनी ही है तो डॉक्टर की सलाह पर ही ले। जयाद पेनकिलर लेने से अर्थराइटिस या मसल्स पेन में इबुप्रोफेन या एस्पिरिन जैसी दर्द कम करने वाली दवाइयों के ज्यादा सेवन से अल्सर, पेट में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। ऐसी दवाइयां आपको कुछ समय तक तो आपको आराम देती है। लेकिन इनका ज्यादा सेवन भविष्य में खतरनाक बीमारियों की दावत है। World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस .

5. सुबह का हेल्थी ब्रेकफास्ट ना खाना पूरे दिन का सबसे अहम भोजन होता है। ब्रेकफास्ट को ना करने से हार्मोनल इम्बैलेंस, चीज़ों को याद रखने में दिक्कत होती है, जिससे जल्दी ही आपका मूड खराब हो जाता है। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट ना करने पर मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। इसी कारण आपका वजन बढ़ता है और शरीर में सुस्ती तक आ जाती है।

6. हमेशा गलत तरीके से बैठने से बचे क्योंकि बॉडी परफेक्ट होने के बावजूद बैठने का गलत तरीका आपकी कमर दर्द और मोटे पेट का कारण हो सकता है। गलत तरीके से बैठेने पर आपके पॉश्चर मसल्स में खिंचाव भी लाता है और पीठ की लचकपन को भी कम करता है, जिस वजह से हल्का-सा भी झटका आपको ज़्यादा दर्द दे जाता है।

इन सभी अवश्य बातों का ध्यान रखे। क्योंकि यह सब हमारी जिंदगी में प्रतिदिन होता है। यह सब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े अहम पॉइंट्स है। जिन पर हमें खास ध्यान देना चाहिए। अगर हम ऐसी छोटी छोटी बातों का ध्यान नही रखेंगे तो जीवन मे अनेक बीमारियों से ग्रसित या फिर शारीरिक अस्वस्थ हो जाएंगे। हेल्थी खाये और हेल्थी रहे। World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस.

यह भी पढ़े: World Water Day: Importance, Facts & Essay: World Water Day 2019.

Post a Comment

1 Comments